भारत में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि धर्म है। इस खेल ने दुनिया को कई दिग्गज खिलाड़ी दिए हैं, लेकिन कुछ भारतीय क्रिकेटर्स ऐसे हैं जिनकी फैन फॉलोइंग आज भी बेमिसाल है। आइए जानते हैं भारत के टॉप 5 क्रिकेटर्स जिनके फैंस सबसे ज्यादा फैन फॉलोइंग।
5. हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या भारतीय क्रिकेट के सबसे फेमस ऑलराउंडर्स में से एक हैं। उनके आक्रामक खेल और स्टाइलिश पर्सनालिटी ने उन्हें युवाओं के बीच एक आइकन बना दिया है। इंस्टाग्राम पर उनके 35 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। मैदान पर उनके चौके-छक्के और शानदार गेंदबाजी ने उन्हें हर क्रिकेट फैन का चहेता बना दिया है।
4. रोहित शर्मा
रोहित शर्मा की बल्लेबाजी का जादू हर किसी के सिर चढ़कर बोलता है। ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित ने वनडे क्रिकेट में 3 दोहरे शतक जड़े हैं। उनके शांत स्वभाव और गजब की बल्लेबाजी के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर भी जबरदस्त समर्थन मिलता है। इंस्टाग्राम पर उनके 41.7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।
3. सचिन तेंदुलकर
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर को भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व में चाहने वाले लाखों-करोड़ों लोग हैं। सचिन का क्रिकेट में योगदान और उनकी सरल पर्सनालिटी ने उन्हें एक लेजेंड बना दिया है। सोशल मीडिया पर भी सचिन के 49.4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो उनकी आज भी उतनी ही लोकप्रियता दिखाता है।
2. एमएस धोनी
महेंद्र सिंह धोनी का नाम भारतीय क्रिकेट के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। ‘कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूर धोनी ने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनके शांत और संयमी स्वभाव ने उन्हें हर उम्र के लोगों के दिलों में खास जगह दी है। धोनी के 49.7 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और रिटायर होने के बावजूद उनका क्रेज कम नहीं हुआ है।
1. विराट कोहली
विराट कोहली को भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा सुपरस्टार कहा जा सकता है। मैदान पर उनकी आक्रामकता और बल्लेबाजी का हर कोई फैन है। उनके फिटनेस लेवल और स्टाइलिश अंदाज ने उन्हें युवाओं का रोल मॉडल बना दिया है। सोशल मीडिया पर विराट की फैन फॉलोइंग अविश्वसनीय है। इंस्टाग्राम पर उनके 270 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जो किसी भी भारतीय क्रिकेटर से सबसे ज्यादा है। विराट की यह लोकप्रियता उन्हें भारतीय क्रिकेट का सबसे बड़ा स्टार बनाती है।