बेंगलुरु भगदड़ कांड में RCB कर्मचारी गिरफ्तार: चिन्नास्वामी स्टेडियम हादसे पर सरकार की सख्ती

बेंगलुरु भगदड़ कांड में RCB कर्मचारी गिरफ्तार

2 जून 2025 को IPL जीत के बाद आयोजित कार्यक्रम के दौरान बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत ने पूरे देश को झकझोर दिया। इस गंभीर घटना के बाद अब ‘बेंगलुरु भगदड़ कांड में RCB कर्मचारी गिरफ्तार’ मामले में सरकार ने आयोजन से जुड़े अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बेंगलुरु भगदड़ कांड में RCB कर्मचारी गिरफ्तार: DNA नेटवर्क और अधिकारियों पर कार्रवाई, CM के सख्त आदेश

बेंगलुरु भगदड़ कांड में RCB कर्मचारी गिरफ्तार

बेंगलुरु मेंबेंगलुरु में IPL 2025 की जीत के बाद Royal Challengers Bengaluru (RCB) द्वारा आयोजित जश्न के दौरान हुई दर्दनाक भगदड़ में 11 लोगों की मौत और कई अन्य घायल हो गए। इस मामले में अब राज्य सरकार ने त्वरित एक्शन लेते हुए बेंगलुरु भगदड़ कांड में RCB कर्मचारी गिरफ्तार कर लिया है।

शुक्रवार को बेंगलुरु पुलिस ने RCB के हेड ऑफ मार्केटिंग एंड रेवेन्यू, निखिल सोसले को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया। उनके साथ-साथ DNA एंटरटेनमेंट नेटवर्क के वरिष्ठ इवेंट मैनेजर किरण कुमार और वाइस प्रेसिडेंट (बिजनेस अफेयर्स) सुनील मैथ्यू को भी हिरासत में लिया गया है।

बेंगलुरु भगदड़ कांड में RCB कर्मचारी गिरफ्तार होने की कार्रवाई सीधे कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के आदेश पर हुई। 2 जून को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर जब RCB की जीत का जश्न मनाया जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। भीड़ की भारी संख्या और कुप्रबंधन के चलते भगदड़ मच गई जिसमें 11 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

गुरुवार को कैबिनेट मीटिंग के बाद मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा:

“हमने यह निर्णय लिया है कि इस दुखद घटना की जांच एक सदस्यीय न्यायिक आयोग से कराई जाएगी, जिसकी अध्यक्षता कर्नाटक हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस माइकल डी’कुन्हा करेंगे। आयोग को 30 दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य के IGP और DGP को स्पष्ट आदेश दिए गए हैं कि RCB, DNA नेटवर्क और KSCA से जुड़े ज़िम्मेदार व्यक्तियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। इसके अलावा उन्होंने पुलिस महकमे में भी कई वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।

बेंगलुरु भगदड़ कांड में RCB कर्मचारी गिरफ्तार किए जाने के साथ-साथ जिन अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है उनमें बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर बी दयानंद, एडिशनल कमिश्नर (वेस्ट) विकास कुमार विकास, DCP (सेंट्रल) शेखर एच. टेक्कन्नावर, और Cubbon Park पुलिस स्टेशन के संबंधित अफसर शामिल हैं। FIR दर्ज हो चुकी है और मामले की जांच अब CID (क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट) को सौंप दी गई है।

सरकार की इस कड़ी कार्रवाई से स्पष्ट है कि इस बार किसी भी लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। बेंगलुरु भगदड़ कांड में RCB कर्मचारी गिरफ्तार होना इस बात का संकेत है कि आयोजन की विफलता और भीड़ नियंत्रण में चूक के लिए जवाबदेही तय की जा रही है।

READ MORE: IPL में नंबर 11 बल्लेबाज़ों की शानदार पारियां

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top